सवाईमाधोपुर| गांव गोकुलपुर खण्डार की सार्वजनिक तलाई पर दबंगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते आम रास्ते में पानी भरा रहता है। अतिक्रमी तलाई में पक्का निर्माण कराने पर आमादा है। इसे लेकर एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तलाई पर अतिक्रमण के चलते आम रास्ते में पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -शिवराज जाट, गोकुलपुर खण्डार।


