लहसोड़ा क्षेत्र के गांवों में भी ओलावृष्टि

सवाईमाधोपुर| ग्राम पंचायत लहसोड़ा के गांवों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत लहसोड़ा, लक्ष्मीपुरा के इन्द्रराज गुर्जर, राजेन्द्र, ओमप्रकाश गुर्जर, रामेश्वर, रामजीलाल, रमेश, कैलाश, शंकरलाल, हंसराज, परमेश्वर गुर्जर, रामधन सैनी आदि ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र खण्डार की ग्राम पंचायत लहसोड़ा के गांव मोजीपुरा, लक्ष्मीपुरा, लहसोड़ा आदि में गत दिवस हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई। ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, मिर्च, टमाटर, चना आदि फसलों को नुकसान हुआ। ऐसे में गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *