सवाईमाधोपुर| ग्राम पंचायत आवण्ड-सवाईगंज के सभी गांवों के लोगों ने ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि 27 जनवरी की शाम लगभग 6:30 से 7 बजे के बीच हुई ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, चना, टमाटर, मिर्च सहित अन्य रबी की फसलें नष्ट हो गई। इसके चलते किसानों के सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन देने वालों में बनवारी लाल भारतीय, देवीशंकर बैरवा, भैंरूलाल गुर्जर, अर्जुनलाल, हजारी, गुलाबचंद, सोनीराम, मोतीराम, राधेश्याम, धनश्याम, श्याम सुन्दर बैरवा, हजारी सैनी, सीताराम, रामलखन सैनी, रामखिलाड़ी आदि मौजूद रहे।


