सवाईमाधोपुर| राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन (आयुष) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मीना का उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग कार्यालय में माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ.भीमसिंह मीना, सहायक निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र मीना, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. कालूराम मीना, महासचिव डॉ. विजय शंकर बैरवा, संरक्षक डॉ. धर्मपाल मीना, डॉ. हरकेश मीना, डॉ. राजेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।


