अमृतसर| एकनूर सेवा ट्रस्ट ने 172वीं मासिक बस यात्रा के तहत भक्तों को माता चिंतपूर्णी और मंदिर माता बगला मुखी के दर्शन कराए। यात्रा को कनाडा की रहने वाली अमन शर्मा ने जयकारों के बीच पावर कॉलोनी, मजीठा रोड से झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ राजीव शर्मा और मंजू शर्मा भी मौजूद थे। मुख्य सेवादार अरविंदर वड़ैच ने कहा कि फरवरी महीने में संस्था द्वारा 18 फरवरी से 22 फरवरी तक महा शिवरात्रि के मौके पर पांच दिन के धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।


