होली हार्ट स्कूल में देखने को मिला देशभक्ति और धार्मिक श्रद्धा का संगम

भास्कर न्यूज| अमृतसर होली हार्ट स्कूल में देशभक्ति और धार्मिक श्रद्धा का संगम देखने को मिला। छात्रों ने गणतंत्र दिवस और बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया। ‘सुपर किड्ज’ के नन्हे छात्रों ने तिरंगी वेशभूषा में हैंड पेंटिंग और संविधान से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। वहीं ‘होली हार्ट जूनियर’ के पहली कक्षा के विद्यार्थी वीर सैनिकों की वर्दी में परेड करते नजर आए। इस अवसर पर महान शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छात्रों ने शब्द गायन कर अपनी आध्यात्मिक श्रद्धा अर्पित की। स्कूल डायरेक्टर विक्रम सेठ और प्रिंसिपल शिल्पा सेठ ने सभी को बधाई दी। चेयरमैन विजय सेठ और डायरेक्टर अंजना सेठ ने भी राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वों को मिलजुल कर मनाने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *