भास्कर न्यूज | जालंधर दोआबा कल्चरल क्लब शाहकोट की तरफ से क्लब के प्रेसिडेंट गुरनाम सिंह निधडक के नेतृत्व में रविवार को दशहरा ग्राउंड शाहकोट में 18वां के. दीप-जगमोहन कौर मेमोरियल इंटरनेशनल कल्चरल मेला धूमधाम से मनाया गया। इसमें पंजाब भर से आए मशहूर कलाकारों ने अपनी गीतों के माध्यम से मेले में हाजिरी लगाई और के. दीप-जगमोहन कौर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने का संदेश भी दिया। इस मौके पर हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह पंडोरी, प्रेसिडेंट गुलजार सिंह थिंद और स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बीबी रणजीत कौर काकड़ कलां ने मेले के चीफ ऑर्गेनाइजर गुरनाम सिंह निधडक की कोशिशों की तारीफ की और सभी को मेले की बधाई दी। इस मौके पर बीबी काकड़ कलां ने सुरीली गायिका मुस्कान कुरैशी को जगमोहन कौर अवॉर्ड, गायक निशान उच्चवाला वाला को कुलदीप पारस अवॉर्ड, सुखपाल सिंह डीएसपी शाहकोट को मान पंजाब अवॉर्ड, गुरदेव सिंह संघेड़ा इटली, कुलदीप सिंह फूड सप्लाई इंस्पेक्टर नकोदर, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी गुरमेल सिंह रेड़वा, हरपाल सिंह एसडीओ बिजली बोर्ड शाहकोट, दविंदर सिंह पंचायत अधिकारी लोहियां खास, प्रोफेसर करतार सिंह सचदेवा नेशनल अवॉर्डी, डॉ. सतनाम सिंह कमालके, निर्मल सिंह मानकपुर, गुलजार सिंह थिंद अध्यक्ष नगर पंचायत शाहकोट, ढाडी प्रचारक सुखदेव सिंह शान आदि को अलग-अलग अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन मंगा कोटली ने किया। इस मौके पर आप के हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह पंडोरी, साथ अध्यक्ष गुलज़ार सिंह थिंद, सुखदीप सिंह सोनू कंग और अन्य लोग मौजूद रहे। 18वें के. दीप-जगमोहन कौर मेमोरियल सभ्याचारक मेले में शामिल सदस्य।


