अमृतसर| अमृतसर क्लब की तरफ से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सादा समारोह आयोजित किया गया। क्लब परिसर में आयोजित समारोह से पहले क्लब के प्रधान ललित मोहन चंडोक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए शहीदों को भी याद किया गया। ललित ने सभी को गणतंत्र दिवस की महत्वत्ता बारे भी अवगत करवाया।


