भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला दाना मंडी आढ़ती एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अमनदीप सिंह छीना ने कहा है कि भगतांवाला मंडी के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। आढ़ती की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रधान छीना के सम्मान समारोह में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि अमनदीप छीना ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके घर के द्वार 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व मंडी बोर्ड के सहयोग से मंडी में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तरनतारन रोड-भगतांवाला मंडी की डेढ किमी सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जल्द ही आढ़तियों का शिष्टमंडल डीसी से मुलाकात करेगा तथा इसके जल्द निर्माण शुरू करने की अपील भी करेगा। महासचिव गुरबिंदर सिंह और अन्यों ने छीना को सिरोपा, श्री हरमंदर साहिब का माडल व स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया।


