अमृतसर | श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज फॉर वुमन, खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल जीटी रोड और खालसा कालेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रणजीत एवेन्यू में गणतंत्र दिवस मनाया गया। एजुकेशन कालेज में खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. खुशविंदर कुमार, श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मी मल्होत्रा, पब्लिक स्कूल में गवर्निंग काउंसिल के जॉइंट सेक्रेटरी गुणबीर सिंह के साथ ज्वाइंट सेक्रेटरी संतोख सिंह सेठी, प्रिं. अमरजीत सिंह और इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर ने झंडा फहराने की रस्म निभाई।


