भास्कर न्यूज | अमृतसर गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रेकॉग्नाइज्ड एवं एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन (रजि.) रासा पंजाब अमृतसर यूनिट से जुड़े सात स्कूलों के प्रिंसिपलों एवं हेडमास्टर्स को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिन प्रिंसिपलों एवं हेडमास्टर्स को सम्मानित किया गया, उनमें एसके हाई स्कूल हेडमिस्ट्रेस रूपा शर्मा, सेक्रेड टच पब्लिक स्कूल के हेडमास्टर सलील सागर अरोड़ा, टैगोर मॉडल स्कूल के हेडमास्टर समीर भाटिया, अरुण ज्योति सैनिक हाई स्कूल के हेड मास्टर अरुण मानसोतरा, अशोका सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसीपल सुशील अग्रवाल, रोजी मॉडर्न हाई स्कूल हेडमिस्ट्रेस भवनीत कौर तथा यादविंद्रा पब्लिक हाई स्कूल के हेडमास्टर यादविंदर सिंह शामिल हैं।


