अमृतसर| रणजीत एवेन्यू में सफाई के बाद भी कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे सड़क पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यह इलाका शहर का पॉश क्षेत्र माना जाता है, लेकिन नियमित सफाई न होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की हैं कि सफाई के लिए नियमित व्यवस्था की जाए और कूड़े को समय पर उठाया जाए। – बलबीर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू।


