थोड़ी-थोड़ी पिया करो… एक अप्रैल से शराब और बीयर पर बढ़ सकते हैं 5 से 20 रुपए

राजस्थान में नई आबकारी और शराब नीति जारी की गई है। इसमें आबकारी ड्यूटी में बढ़ोतरी करने से देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतें एक अप्रेल से 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक बढ़ जाएगी। वहीं नई पॉलिसी के तहत ठेकेदारों को अब पहले से ज्यादा शराब बेचनी होगी। इस संबंध में गुरुवार को उदयपुर में जिला आबकारी अधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई है। नई पॉलिसी में सरकार ने इस बार आबकारी ड्यूटी बढ़ाकर 80 फीसदी कर दी है। पहले यह 75 फीसदी लगती थी। इससे बीयर की बोतल या कैन 5 रुपए तक, जबकि 750 एमएल वाली अंग्रेजी शराब की एक बोतल 20 रुपए तक महंगी मिलेगी। फाइनेंस डिपार्टमेंट आबकारी के निर्देशानुसार मौजूदा जो ठेके चल रहे हैं, उनके लाइसेंस की रिन्युअल गारंटी फीस बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि भरतपुर, डीग और बयाना सर्किल में शराब की 177 दुकानें हैं। ठेका संचालकों को मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में ज्यादा शराब बेचनी होगी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उदयपुर में मीटिंग आयोजित है। इसमें नए नियमों पर चर्चा की जाएगी। नई नीति में शराब की दुकानों पर बिक्री के समय को रिव्यू करने के लिए आबकारी आयुक्त को अधिकार दिए हैं। संभावना है कि रिव्यू के बाद प्रदेश में शराब की बिक्री की समयावधि को 2 घंटे बढ़ाया जा सकता है। वित्त विभाग से जारी पॉलिसी में इस बार दुकान संचालकों को 1 के बजाय 2 गोदाम आवंटित करने का भी प्रावधान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *