छोंकरवाड़ा| भुसावर उपखंड मुख्यालय पर सामूहिक रूप से मनाए गए गणतंत्रत दिवस के अवसर पर भुसावर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से खेरली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना, खेड़ली मोड़ वन कर्मी शिवराम सिंह, वर्षा फौजदार फॉरेस्ट गार्ड तथा चार दर्जन से अधिक कार्मिकों को सम्मानित किया।


