जल जीवन मिशन टंकी के पम्प संचालक कर्मियों का 16 माह ने नहीं हुआ भुगतान

ग्राम पंचायत आमौली के गांव आमोली में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल सप्लाई हेतु टंकी पर दो पंप संचालकों कि नियुक्ति 3 साल पहले नियमानुसार की गई थी, अक्टूबर 2024 से आज तक दोनों कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया है। पंप संचालक मोतीराम और भीम जाटव दोनों ही गांव में पानी सप्लाई और मेंटेनेंस का कार्य कर रहे हैं और पानी की सप्लाई नियत समय पर कर रहे हैं। इसके बावजूद इसके करीब 16 माह से दोनों कर्मियों का भुगतान नहीं किया गया। कर्मियों ने बताया कि हमने कई बार पीएचईडी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। परिवार के पालन पोषण के लिए हमारे पास यही एक मात्र सहारा है। हम जीवन यापन के लिए कर्ज कब तक ले और अगर भुगतान नहीं होता है तो हम कहां से कर्ज चुकाएंगे। हमे गुमराह किया जा रहा है विभाग कहता है की भुगतान ग्राम पंचायत करेगी और ग्राम पंचायत कहती कि भुगतान विभाग करेगा, क्यूंकि अभी तक ग्राम पंचायत ने जेजेएम की टंकी का हैंडओवर नहीं लिया है। इस समस्या के बारे में ग्रामीणों को भी अवगत कराया है इसी के साथ पंप संचालकों ने भुगतान ना होने तक पेयजल सप्लाई बंद रखने की मांग रखी है। ^पिछले 4 साल से जेजेएम स्कीम का संचालन विभाग कर रहा है ज़ब ग्राम पंचायत हैंडओवर लेंगी, तभी इन सभी अनियमितताओं का समाधान संभव है। हमने कई बार ग्राम पंचायत को भुगतान हेतु नोटिस दे दिया है। — हेमंत कुमार, एक्सईएन ,पीएचईडी, वैर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *