राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बुधवार सुबह 4.45 बजे घने कोहरे के कारण एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में स्लीपर बस जा घुसी। इससे बस में सवार 30 यात्री अंदर फंस गए। राजमार्ग पर बने खेत से दो किसान तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। सभी यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी किसान तोलाराम प्रजापत ने बताया कि वह मौके पर ही था। बस-ट्रक की टक्कर से पहले दो ट्रकों की आपस में टक्कर हुई थी। एक ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, दूसरा ट्रक राजमार्ग पर खड़ा रहा। उसके चालक और परिचालक अंदर फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान जयपुर से आ रही स्लीपर बस पीछे से अंदर घुस गई। टक्कर के कारण मुख्य दरवाजा ऑटो लॉक हो गया। शेष | पेज 9


