नर्सिंग की छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जालंधर | एलएलआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए नर्सिंग छात्रों के लिए दीप प्रज्वलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और एक स्वागत नृत्य के साथ हुई। इस मौके पर प्राचार्य मान शिव मौदगिल और प्रधानाचार्या श्रीमती नेहा वासुदेव ने दीप प्रज्वलित किया। समारोह के दौरान बीएससी नर्सिंग (25वां बैच) और जीएनएम नर्सिंग (35वां बैच) के छात्र-छात्राओं ने अपने पेशे के प्रति पूरी निष्ठा की शपथ ली। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा समझाते हुए उन्हें मानव सेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह दिन छात्रों के लिए एक जिम्मेदार नर्स बनने की दिशा में एक प्रेरणादायक शुरुआत रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *