राहौद | नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा दीपक कश्यप और उपाध्यक्ष गयाराम चंदेल ने ध्वज फहराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति संतोष यादव, पार्षद सुमित कश्यप, नेहा अग्रवाल, अमित अनंत, विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, धीरेंद्र योगी, प्रभात कश्यप, लक्ष्मी नारायण सोनी और चोलाराम श्रीवास उपस्थित रहे।


