बारां| गणतंत्र दिवस पर परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्वाचित अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली डैम स्थल पर पहुंची। झंडारोहण करते हुए पवन यादव ने कहा कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना के जल प्रबंधन समिति निर्वाचित सदस्य जल बंटवारे में ईमानदारी बरतने, अधिकारों को प्राप्त करने की विभाग से आशा रखते है। बाद में डैम टनल आदि का अवलोकन किसानों ने किया। निर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण नागर, शैलेंद्र शर्मा, देवांश सैनी, मुकेश मेघवाल, हेमराज मीणा, अमरलाल सुमन के नेतृत्व में तिरंगा रैली डैम स्थल पर पहुंची। डब्ल्यूआरडी के नरेंद्र मीणा, एचसीसी के पीएम प्रभाकर नागेश्वर राय, अरूण, राहुल यादव, विष्णु आदि मौजूद रहे।


