बैंगना से रटावद मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बारां| तहसील क्षेत्र में बैंगना से रटावद मार्ग पर जलभराव व गहरे गड्ढ़ों से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बैंगना से रटावद मार्ग मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। वहीं गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। करीब चार साल से समस्या बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीण ग्राम पंचायत, संपर्क पोर्टल और कलेक्टर से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी दोनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हैं। ग्रामीण प्रदीप मीणा, नरेश मीणा, कमल, निर्मल, हेमंत, राहुल, अनिल, विनोद, योगेश, मुकेश, नीरज, कुलदीप मीणा सहित ग्रामीणों ने रास्ते से पानी की निकासी, सफाई और गड्ढों को दुरुस्त कर समस्या समाधान की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *