बालोतरा | भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट 2026 जिला समिति का गठन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश पुरी ने बताया कि जिला संयोजक के रूप में जिला महामंत्री केसाराम सुथार को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सहसंयोजक के रूप में डॉ. रमेश भंसाली, प्रभा सिंघवी, गणपतराज मेहता व सोहनसिंह भायल को मनोनीत किया गया। इसी को लेकर जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विराट विजन के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। भारत अब केवल एक सपना नहीं बल्कि धरातल पर उतरता हुआ संकल्प है। केंद्रीय बजट केवल आय- व्यय का लेखा जोखा नहीं होता बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं ओर हमारे उद्योगों की रीढ़ और नए भारत की आर्थिक हुंकार का प्रतिबिंब होता है।


