अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंगदल की बैठक आयोजित

छीपाबड़ौद| अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल नगर की बैठक पसार मोहल्ला स्थित चौथ माता मंदिर परिसर में हुई। जिसकी शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से की गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तहसील अध्यक्ष देशराज गोयल ने कहा कि 5 परिस्थितियों में हथियार उठाना सही है आत्मरक्षा, धर्म रक्षा, देश रक्षा, स्त्री रक्षा और गो रक्षा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नरेश सालवी, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष मुकेश सुमन, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर उपाध्यक्ष हनुमान सिंह लाला, सुरेंद्र कुशवाहा, नगर संयोजक दिलखुश राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *