छीपाबड़ौद | कस्बे में जय हिंद क्लब सोसायटी की ओर से महाराजसिंह सिंघवी के सानिध्य में 7वीं अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्लब अध्यक्ष ओम प्रकाश बाठला, सचिव पुष्करराज सालवी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पहला प्रथम मैच विजय वीर क्लब कुंहाड़ी कोटा व केरल के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही। मध्यांतर के बाद कोटा की टीम ने विजय गोल कर 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच नोहर फुटबॉल क्लब व नीमच के बीच खेला गया। जिसमें नीमच टीम 1-0 से विजय रही। प्रतियोगिता देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भीड़ पहुंच रही है।


