ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

उदयपुर | उदयपुर थाना क्षेत्र में एनएच पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना बिलासपुर रोड के सलबा मोड़ पर हुई, जब उदयपुर की ओर जा रही बाइक और डांडगांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महेंद्र यादव (19) निवासी अरगोती, लखनपुर और विजय लाल यादव (16) निवासी पटपरिया, मैनपाट गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना देर रात लगभग साढ़े 9 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 5066 भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *