भरतपुर। अखबार पढ़ने के साथ पाठक रोज सोने-चांदी के सिक्के भी जीत रहे हैं। भास्कर द्वारा आयोजित जीतो सोना-चांदी प्रतियोगिता में रोजाना अखबार में सोना और चांदी के कुछ सिक्के छापे जाते हैं, जो अलग-अलग पेज पर होते हैं। पाठकों को चांदी और सोना के सिक्के को गिन कर पहले पेज पर पूछे गए प्रश्न का सही जवाब देना होता है। इसके लिए क्यूआर कोड भी दिया जाता है। चुनिंदा भाग्यशाली विजेताओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से इनाम मिलता है। इसी के तहत भरतपुर रेलवे कॉलोनी निवासी रमेश को मिला का डायमंड पेंडेंट मिला है। डायमंड पेंडेंट मिलने से उनका पूरा परिवार खुश है। वे दैनिक भास्कर को धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा उनका पूरा परिवार रोजाना दैनिक भास्कर पढ़ता है। इसमें बेधड़क खबरों के साथ प्रतियोगिता में पुरस्कार भी मिलता है। उन्होंने जीतो सोना चांदी स्कीम में रोजाना अखबार में छपने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू किया और नियमित रूप से कूपन भरती रहे। उनका प्रयास रंग लाया और डायमंड पेंडेंट मिला। भरतपुर दैनिक भास्कर कार्यालय में रमेश चंद को डायमंड पेंडेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर भरतपुर के सीएसडी हैड केके शर्मा, फाइनेंस हैड पंकज स्याल, क्लस्टर HR संजय महावल मौजूद रहे।


