भीलवाड़ा में सोने-चांदी की दुकान में लगी आग:अगरबत्ती की चिंगारी से दुकान में रखा रूई का गद्दा जला, फायर ब्रिगेड ने बुझाया-मौके पर मची अफरा तफरी

भीलवाड़ा शहर के सर्राफा बाजार में एक सोने चांदी की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई।दुकान से धुंआ उठता देख आस पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और कुछ देर में आग पर काबू पाया।इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बंद दुकान से धुंआ निकलता देखा मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के सर्राफा बाजार का है, यहां एम एस टावर में पिपली निवासी जगदीश गाडरी की देव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार शाम इस बंद दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड, पुलिस और दुकान मालिक को सूचित किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी ने अपने-अपने प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की। आग बढ़ने से पहले काबू पाया इसी बीच मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची ओर कुछ देर में आग पर काबू पाया। आग के बढ़ने से पहले ही बुझा दिया लेकिन बाजार में तंग गलियों ओर इस इस कॉम्प्लेक्स में ओर आसपास में कई दुकानों के होने के चलते लोगों में हड़कंप मच गया।बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई बताया जा रहा है कि व्यापारी ने शाम को अगरबत्ती करके अगरबत्ती और दीपक लगाया था, उसी अगरबत्ती से गिरी चिंगारी से दुकान में रखे रूई के गद्दे ने आग पकड़ ली । आग बुझी तो सबको राहत मिली कुछ ही देर में धीरे-धीरे गद्दे में आग फैलती गई,और दुकान में धुआं भर गया और इसी धुंए को देख दूसरे व्यापारी और बाजार के लोगों में अफरा तफरी मर गई। इस क्षेत्र में दुकान काफी पास-पास बनी हुई है और उसके साथ ही यहां की गालियां भी काफी तंग है। हालांकि सूचना मिलने के कुछ देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुछ ही मिनट में आग को काबू किया तब लोगों ने राहत की सांस ली ।आग लगने की घटना में कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *