डबरा शहर में कल 5 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेंटनेंस, कई इलाके होंगे प्रभावित

डबरा में गुरुवार, 29 जनवरी को 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। बिजली कंपनी ने इसे जरूरी मेंटेनेंस (मरम्मत) का काम बताया है। बिजली कंपनी के मुताबिक 11 केवी बुजुर्ग फीडर पर तारों को बदलने और सुधारने का काम होगा। इसकी वजह से बुजुर्ग गांव, शुक्ला डेयरी, शिक्षक कॉलोनी का कुछ हिस्सा और दुर्गेश कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं आएगी। काम के हिसाब से बदल सकता है समय कंपनी ने जानकारी दी है कि बिजली लाइन को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। काम की जरूरत को देखते हुए बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। लोगों से इस दौरान सहयोग करने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *