प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया दिशा- निर्देश

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगरपालिका चुनाव के सफल व निष्पक्ष संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्वाचन प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरीय प्रभारी ने प्रशिक्षण की समयबद्धता, गुणवत्ता व राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को समुचित व स्पष्ट प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है, ताकि मतदान व मतगणना प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराई जा सके। बैठक के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं गंभीरता के साथ करें। ताकि बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *