सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कामाख्या पीठ की साधिका और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजनानंद गिरी ने लखनऊ में चतुष्पथ यात्रा की घोषणा की। यह यात्रा मार्च से शुरू होकर दो माह तक चलेगी। यात्रा को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण कामाख्या पीठ से जोधपुर तक और दूसरा चरण रामेश्वरम से कश्मीर के लाल चौक तक जाएगा। यात्रा के दौरान स्वामी संजनानंद गिरी देश के प्रमुख शहरों में धार्मिक आयोजन करेंगी और व्याख्यान देंगी। साथ ही प्रमुख शक्ति पीठों और देवस्थानों के दर्शन भी किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता ने अभियान में जुड़ने की पहल की यात्रा के प्रचार अभियान और संपर्क प्रमुख प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया यात्रा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। फिल्म और कला जगत के कई दिग्गजों ने इस यात्रा को समर्थन दिया है। हरियाणा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश ने भी स्वामी को समर्थन पत्र सौंपा है। यात्रा का उद्देश्य धर्म के प्रति जागरूक करना है कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों के इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है। स्वामी संजनानंद गिरी ने सभी धर्म प्रेमियों और विद्वानों से यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म के प्रति फैली गलत धारणाओं का निवारण और नूतन धर्म जागरण है।


