सहारनपुर में तंत्र-विद्या कर ठगी करने वाला गिरोह अरेस्ट:घर से काला साया और खजाना निकालने का झांसा देकर ठगी थे 33 लाख, वादी समेत 7 आरोपी पकड़े

सहारनपुर की थाना मिर्जापुर पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने तंत्र-विद्या के बहाने खजाना दिलाने के नाम पर 33 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने इनके पास से ठगी की पूरा पैसा बरामद कर लिया है। ठगी की शिकायत करने वाले युवक को भी पुलिस ने साजिश करने के आरोप में अरेस्ट किया है। मामला थाना मिर्जापुर क्षेत्र का है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना मिर्जापुर में तीन फरवरी को वादी सोनू सैनी ने तहरीर दी थी। तहरीर देकर बताया था कि आरोपी सलीम, मोनू उर्फ इरफान और अली समेत अन्य ने मिलकर तंत्र-विद्या के जरिए खजाना दिलाने के बहाने 33 लाख रुपए की ठगी की। ठगी में शामली के तीन, सहारनपुर का दो और देहरादून के दो पिता-पुत्र इस ठगी में शामिल थी। सलीम और अली दोनों पिता-पुत्र है और तांत्रिक का काम करते हैं। पुलिस जांच में पता चला कि वादी सोनू सैनी भी ठगी में शामिल था। उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वीरेंद्र दहिया और उनके परिवार को गुमराह किया। तंत्र-मंत्र के बहाने उन्हें ठगकर 33 लाख रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने नौशेरा पुल के पास से गिरोह के सात सदस्यों मोनू उर्फ इरफान, सुनील, रुस्तम, बिट्टू, सोनू सैनी, सलीम और अली को अरेस्ट किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोले-भाले लोगों को तंत्र-विद्या का झांसा देते थे और चमत्कार के झूठे दावे करके विश्वास में लेकर ठगी करते थे। नकली सोने को असली बताकर और बलि व जकात के नाम पर बड़ी रकम ऐंठते थे। ठगी की रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। इस बार गिरोह के सदस्य मोनू ने अपने साथियों को धोखा देकर ठगी की रकम अपने कब्जे में ले ली और अपने तीन अन्य साथियों सुनील, रुस्तम और बिट्टू को मौके से भगा दिया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने गिरोह से 33 लाख रुपए बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *