लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे नेशनल सोलर एंड ईवी एक्सपो 2025 का समापन हुआ। इस प्रदर्शनी के समापन में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। उत्तर प्रदेश सोलर पावर डेवलपमेंट एसोसिएशन और यूपीएनईडीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की ‘सूर्य घर योजना’ को आम जनता तक पहुंचाना था। एक्सपो में करीब 30,000 लोगों की भागीदारी देखी गई, जहां 15 राज्यों की 90 से अधिक कंपनियों ने सोलर पैनल, बैटरी, इन्वर्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए तारीक हसन नकवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। नकवी ने बताया कि बनारस में 20,000 और लखनऊ में 17,000 सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और अब 25 लाख पैनल लगाने का लक्ष्य है। दुकानदार से सोलर इक्विपमेंट की जानकारी ली वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 3 से 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पावर प्लांट की लागत को कम करने के लिए तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।प्रदर्शनी में शामिल हुए दुकानदार से सोलर इक्विपमेंट की जानकारी भी ली । यह एक्सपो सरकार की सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल इस अवसर पर यूपीएसपीडीए के अध्यक्ष अनवेश सिंह चौहान ने कहा, यह एक्सपो सरकार की सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि हर घर तक सोलर ऊर्जा पहुंचे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कंपनियों को सम्मानित किया गया प्रदर्शन में उत्कृष्टता प्रदर्शन के लिए ‘आई एन ए’ को प्रथम, ‘हैवेल्स इंडिया लिमिटेड’ को द्वितीय और ‘लूम सोलर’ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में यूपीएसपीडीए के संरक्षक तारीक हसन नकवी, अध्यक्ष अनवेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


