चिंतपूर्णी में स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत:तरनतारन से आई थी दर्शन करने, 4 परिवार के सदस्य घायल; 3 की हालत गंभीर

ऊना जिले स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में पंजाब के तरनतारन से आई 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना शाम करीब 8 बजे की है, जब साधना अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के बाद बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक गाड़ी को टक्कर मारी और फिर दुकान से टकराने के बाद पैदल चल रहे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में साधना के अलावा उसका 36 वर्षीय भाई रोहित, 9 वर्षीय बेटा और 30 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। साधना की 12 वर्षीय बेटी जाह्नवी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को परिजनों की इच्छा पर होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अंब वासुदा सूद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद महिला के पति को फौरी सहायता प्रदान की गई। रविवार को अंब के एसडीएम सचिन शर्मा और परागपुर तहसीलदार चिराग शर्मा ने उनको सहायता राशि प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *