देवली- उनियारा विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर 30 जनवरी को कोटडी मोड़ पर किसान नेता और BSS सुप्रीमो नरेश मीणा के नेतृत्व में होने वाले जन आंदोलन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता अब गुरुवार को होगी। यह वार्ता बुधवार देर शाम को होनी थी। लेकिन नरेश मीणा इस आंदोलन के लिए गांवों में जन समर्थन जुटाने में व्यस्त थे। इसके चलते वे रात आठ बजे तक भी वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच पाए थे, ऐसे में यह वार्ता स्थगित कर दी थी। जिला प्रशासन से बातचीत कर यह मीटिंग गुरुवार सुबह दस बजे करने पर सहमति बनी। इसके अनुसार अब आज सुबह दस बजे नरेश मीणा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता करेंगे। यहां उनकी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, SP राजेश कुमार मीना से बातचीत होगी। बुधवार दोपहर को जिला प्रशासन ने नरेश मीणा को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया है। रो पड़ी थी महिला बीते दिनों सोप थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस द्वारा की गई मारपीट से आई शरीर पर चोट दिखाते हुए रो पड़ी थी, उसी दौरान नरेश मीणा ने लोगों के बीच एलान कर दिया था। 30 जनवरी को इस महिला के आरोपियों सोप पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कोटडी मोड़ पर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए करीब सप्ताह भी से गांव गांव जाकर लोगों को पीले चावल बांटकर इस आंदोलन में आने का निमंत्रण दे रहे है। नरेश मीणा के प्रति लोगों का समर्थन देखकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। प्रशासन नहीं चाहता है कि नरेश मीणा का आंदोलन बड़ा रूप ले ,क्योंकि विधानसभा उप चुनाव में भी समरावता में बड़ा उपद्रव हो गया था। बाद में साठ से ज्यादा ग्रामीणों और नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया था। इसको लेकर बड़े बड़े धरना प्रदर्शन किए गए। इससे प्रशासन से फिर टकराव के हालात भी बने। अब इस 30 जनवरी को होने वाले आंदोलन को लेकर भी प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है । ऐसे में प्रशासन चाहता है कि नरेश मीणा से वार्ता कर आंदोलन को टाला जा सके या यह आंदोलन बड़ा रूप नहीं ले। इसको लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने पहल कर नरेश मीणा से संपर्क किया और वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया, इसके लिए बुधवार देर शाम साढ़े छह बजे का समय निर्धारत हुआ, लेकिन नरेश मीणा आठ बजे तक इस आंदोलन के लिए जन समर्थन जुटाने में व्यस्त होने से करीब सात बजे तक भी नहीं पहुंचे, इसके बाद आज बाद बातचीत का समय लिया। वार्ता में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एस पी राजेश कुमार मीना, नरेश मीणा और नरेश मीणा के साथ एक दो उनके कानूनी सलाहकार मीडिया सलाहकार वार्ता में शामिल हो सकते है।


