बीना में महावीर चौक पर मुखबिरी के शक में होटल व्यापारियों के साथ मारपीट करने वाले 6 आरोपियों का जुलूस निकाला गया। पुलिस ने गुंडों को पुलिस थाने से पूरे शहर में घुमाया और अपराधियों को सबक देने की कोशिश की। दरअसल, 3 फरवरी की रात महावीर चौक स्थित ओवर ब्रिज के पास होटल बंद कर घर लौट रहे निखिल तिवारी, अखिल तिवारी, अर्जुन तिवारी, अनिकेत दुबे, दीपक यादव और एक अन्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। पुलिस ने इन्हें पकड़ा पुलिस की जांच के दौरान आरोपी आदिल खान, शकिर खान, हिमांशु तिवारी, कनिष्क नामदेव, फीरोज खान, फैजान खान और अन्य कुछ लोगों के नाम सामने आए। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मारपीट करने वाले जितने लोग थे, उनमें से 6 को पकड़ लिया है। अन्य के नाम भी पूछताछ में सामने आएंगे। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने निखिल तिवारी की शिकायत पर आरोपियों के पर धारा 109, 296, 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया था। इस घटना को लेकर आज ही कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले को लेकर आवेदन दिया था. जिसमें बढ़ते अपराधों को देखते हुए मप्र में योगी मॉडल लागू करने की मांग की थी।


