त्योंदा ने जीता विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट:फाइनल में मूड़री को हराया; 21 हजार की पुरस्कार राशि मिली

गंजबासौदा जनपद के त्योंदा क्षेत्र के नूरपुर में आयोजित विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला त्योंदा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत लिया। मंगलवार को खेले गए इस रोमांचक फाइनल में त्योंदा ने मूड़री को 17 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्योंदा ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 106 रन बनाए। टीम की ओर से रवि कुशवाहा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के और एक चौके की मदद से 40 से अधिक रनों की धुआंधार पारी खेली। जवाब में मूड़री की टीम 8 विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना सकी। विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने विजेता त्योंदा टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उप-विजेता मूड़री को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। गोलू मीना को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि रवि कुशवाहा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजय के बाद त्योंदा टीम ने डीजे और ढोल-बाजों के साथ विजय जुलूस निकाला। डॉ. नीलेश गुर्जर, डॉ. राजकुमार कुमावत और डॉ. मोहित शर्मा ने खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल भी प्रदान किए गए। रसूलपुर में 8 फरवरी को टूर्नामेंट का होगा शुभारंभ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रसूलपुर स्थित खेल स्टेडियम में कुशवाहा क्रिकेट क्लब के टाट्रावधान में विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विधायक हरिसिंह रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 फरवरी को होगा। जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51 हजार और द्वितीय पुरस्कार 21हजार रुपए दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *