भीलवाड़ा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर:कोहरा छाया- सर्द हवाओं का दौर शुरु, दो दिन सर्दी से राहत नहीं

भीलवाड़ा में गुरुवार की सुबह घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई, सुबह सवेरे से कोहरा छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से लोग घरों में कैद रहे। सुबह सवेरे स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स ओर कामकाज पर जाने वाले लोगों के की मुश्किलें बढ़ी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में बदलाव लगातार दो दिन से पारा गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ी है ओर सर्द हवाओं,गलन ओर ठिठुरन का दौर शुरू हुआ है।मंगलवार से भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में वेस्टर्न डिस्टेंस एक्टिव होने के बाद बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी के तेवर तेज हुए।बुधवार को दिन भर सर्द हवाओं का दौर जारी रहा दिन में धूप में भी तेजी थी लेकिन हवाओं में गलन और ठिठुरन ने सर्दी के प्रकोप को बढ़ा दिया।दिन के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट होने से लगातार सर्दी का असर एक बार फिर से बढ़ाहै। ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते भीलवाड़ा शहर में हल्के बादल छाए रहे। मौसम साफ होते ही तापमान में बदलाव नजर आया,दिन के तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का अहसास हुआ।बुधवार सुबह क शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कोहरा छंटता गया और मौसम साफ हो गया,दिनभर हवाएं चलने से लोगों को गलन महसूस की। तापमान में उतार चढ़ाव चला भीलवाड़ा में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 3.6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। दो दिन तक बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के मुताबिक भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में आज गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे कुछ क्षेत्रों के में हल्की बरसात की संभावना भी जताई गई है।शुक्रवार को भी पारा गिरेगा बादल छाए रहेंगे शनिवार रविवार को तापमान मामूली बढ़ने से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *