लुधियाना शिमलापुरी इलाके के ITI गिल रोड पर सतनाम सिंह नाम के युवक को सरेराह घेरकर न केवल अगवा किया गया बल्कि ‘हरमन सियापा’ नाम के आरोपी के घर ले जाकर उसे 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा । हमलावरों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया ताकि इलाके में दहशत फैलाई जा सके। क्या है पूरा मामला पीड़ित सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को वह अपने दोस्तों राजवीर और हरजोत के साथ मोटरसाइकिल पर ITI से गिल रोड नहर की तरफ घर जा रहा था। इसी दौरान भभत, आर्यन, हरमन सियापा, जीता और उनके 20-25 अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने सतनाम को जबरदस्ती अपनी बुलेट पर बिठाया और बंधक बनाकर ले गए। 3 घंटे बंधक बनाया : शरीर पर मुक्के मारे आरोपियों ने सतनाम को एक कमरे में बंद कर दिया और करीब 180 मिनट तक उस पर कहर बरपाया। तेजधार हथियार से बेरहमी से वार किए गए। मारपीट के दौरान पीड़ित की पगड़ी उतार दी गई, जो सिखों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। हमलावरों ने युवक के हाथ की चांदी की चेन और ब्रेसलेट भी छीन लिया। आरोपियों ने पीड़ित को माफी मांगने पर मजबूर किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया ताकि उसे सोशल मीडिया पर जलील किया जा सके।
पुलिसिया कार्रवाई: BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं U/S 115(2),126(2) 351(3) तहत मामला दर्ज कर लिया है शहर के बीचों-बीच एक युवक को अगवा कर 3 घंटे तक टॉर्चर करना पुलिस के सुरक्षा दावों पर बड़ा सवालिया निशान है। आखिर इन सियापा गिरोहों को कानून का डर क्यों नहीं है


