बैतूल जिला क्रिकेट संघ 10 फरवरी को संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सीनियर वर्ग की टीम का चयन करेगा। यह चयन प्रक्रिया लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दोपहर 3 बजे आयोजित होगी, जिसमें केवल बैतूल जिले में जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना होगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल दीक्षित के अनुसार, सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के समय जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इस चयन प्रक्रिया में बैतूल, मुलताई, भैंसदेही, आमला, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर और सारनी तहसील के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नितिन देशमुख अनुसार चयनित खिलाड़ियों को 500 रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क भरना होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच मोइज मंसूरी ने बताया कि चयनित टीम नर्मदापुरम में बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम के बीच मैच खेलेगी। इन मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का चयन 22 फरवरी से शुरू होने वाले कैंप के लिए किया जाएगा, जहां संभाग स्तरीय टीम का गठन होगा।


