शाजापुर में कल सुबह 2 घंटे होगी कटौती:मेंटेनेंस के चलते टंकी चौराहा समेत 20 इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी

शाजापुर में बुधवार को बिजली कंपनी बेरछा रोड उपकेंद्र का मेंटेनेंस करेगी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तीन प्रमुख फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें 11 केवी आदर्श कॉलोनी फीडर, महापुरा फीडर और रामपुर फीडर शामिल है। बिजली कटौती से शहर के प्रमुख सरकारी और वाणिज्यिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। टंकी चौराहा, मगरिया, लालपुर, कुमार वाड़ा के साथ एसपी बंगला और कलेक्टर बंगला में बिजली नहीं रहेगी। भारत पेट्रोल पंप, रिलायंस पेट्रोल पंप और आईसीआईसीआई बैंक जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी सप्लाई बाधित होगी। हट मैदान, गरासिया घाट, धोबी चौराहा, स्टेशन रोड, फुल खेड़ी, मरी माता बाग और शास्त्री मार्ग के आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। इसके अलावा विराज सिटी, गैस गोदाम, नीलकंठ कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी और कृषि उपज मंडी क्षेत्र में भी बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *