अल हिरा स्कूल इंदौर का रजत जयंती समारोह:जिला न्यायाधीश बोले- न्यूटन का नियम नहीं, खुद न्यूटन बनने के लिए पढ़ें

इंदौर में अल हिरा पब्लिक स्कूल की सिल्वर जुबली के मौके पर आयोजित एलुमनाई सम्मान समारोह में स्कूल से पास आउट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद ने कहा कि शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि सीखने की क्षमता और काबिलियत महत्वपूर्ण होती है। समारोह में प्रो. अशद खान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के युग में इसका सही उपयोग करने और कार्य क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया, साथ ही चेतावनी दी कि इसके गुलाम नहीं बनना चाहिए। पार्षद रफीक खान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान सफलता को अंतिम मंजिल न मानकर और ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहें। कार्यक्रम में एडवोकेट हसीब काजी, डॉ. टीजे खत्री, डॉ. समीर खान, डॉ. इमरान खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मौलाना मेराज अख्तर और कारी वसीम एहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि याकूब मेमन ने अतिथियों का स्वागत किया और अनवर पटेल ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *