महाकुंभ में योगी और भूटान नरेश ने डिजिटल नाव चलाई:अब तक 38 करोड़ ने किया स्नान, पीएम मोदी कल प्रयागराज आएंगे

सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई। डिजिटल महाकुंभ अनुभूति सेंटर में योगी और भूटान नरेश ने नाव चलाई। योगी और भूटान नरेश मंगलवार सुबह लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई। अक्षयवट धाम और लेटे हनुमान में दर्शन-पूजन किया। योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। शाम 4 बजे के बाद खोला गया। कल, 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी ने हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था देखी। महाकुंभ का आज 23वां दिन है। सरकार के मुताबिक, अब तक 38.29 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। 8 बजे तक 74.70 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन्होंने अपने X अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो-फोटो अपलोड किए थे। तस्वीरें देखिए- महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *