पीएम आवास योजना-2.0 में घर बनाने के लिए करें आवेदन:जमीन है तो घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.50 लाख, 3 लाख होनी चाहिए आय

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के वर्टिकल-4 के तहत बेघरों को घर बनाने का मौका मिलेगा। रांची नगर निगम में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 300 वर्गफीट का मकान बनाने के लिए बेघरों को 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे लोग जिनके पास अपनी जमीन है वे आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने आसपास के सीएससी सेंटर, प्रज्ञा केंद्र या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित कागजात की कॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन करने के बाद संबंधित कागजात के प्रिंट के साथ सभी दस्तावेज की कॉपी निगम के प्रधानमंत्री सेल में जमा करानी होगी। जांच के बाद लाभुकों का चयन किया जाएगा। जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अन्य योजनाओं का लाभ लिया है, उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे लोग कर सकते हैं आवेदन आवेदन करने के लिए ये कागजात जरूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *