मेदिनीनगर | सांसद वीडी राम ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पलामू संसदीय क्षेत्र के एनएच-75 एवं 98 के फोरलेन निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने गढ़वा फोरलेन बाईपास सड़क एवं पलामू जिला के सीलीदाग से हरिहरगंज तक एनएच 98 को फोरलेन सड़क के उदघाटन का अनुरोध किया। मंत्री ने जल्द समय निर्धारित करने को कहा है। गढ़वा से मझिआंव, कांडी होते हुए श्रीनगर झारखंड एवं पंडुका रोहतास बिहार एनएच 119 तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग रखी। जिससे यह इलाका बिजनेस कोरिडोर के रूप में विकसित हो। दक्षिण बिहार के इलाके का सीधा संपर्क झारखंड के कई शहरों से हो सकेगा। इससे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं देश के अन्य राज्यों से झारखंड की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नए अवसर प्राप्त होंगे। जिससे लोगों की बेरोजगारी दूर होगी। परियोजना के बारे में बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि गढ़वा के श्रीनगर एवं रोहतास के पंडुका के बीच करीब दो किलोमीटर लम्बा ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसकी स्वीकृति सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मत्रालय, भारत सरकार के द्वारा की गयी है।


