रांची | बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी मोहम्मद हसन को आजाद अधिकार सेना पार्टी का प्रदेशब संगठन मंत्री बनाया गया है। इनका मनोनयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने किया है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मोहम्मद हसन के कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं मो हसन ने कहा कि सगंठन को संगठन मजबूत करने को लेकर जिम्मेदारी सौंप गई है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं। वहीं साथ ही जय हिंद मानवाधिकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने मुझे प्रमंडल अध्यक्ष बनाया है।


