कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से कहा-जातीय गणना के लिए बजटीय प्रावधान करें

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि सरकार जातीय जनगणना के लिए बजटीय प्रावधान करे। सिंचाई संसाधनों को विकसित करने, कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के विस्तार रोजगार के अवसरों में वृद्धि, अल्पसंख्यक कल्याण और बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर यह मांगें रखीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि जाति जनगणना के लिए बजटीय प्रावधान होने से इस दिशा में काम आगे बढ़ सकेगा। इस मौके पर राज्य एवं जनहित से जुड़े कई विषयों पर विचार- विमर्श हुआ। इसके साथ राज्य में संचालित विकास एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *