डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की मुलाकात

डीजीपी अनुराग गुप्ता और अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य में आयोजित हो रही 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के उद्घाटन समारोह के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय आवासीय कार्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी (विशेष शाखा) प्रभात कुमार एवं आईजी (सीआईडी) असीम विक्रांत मिंज ने भी मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *