रांची | सदान विकास परिषद केंद्रीय समिति की बैठक बुधवार को केंद्रीय कार्यालय डिप्टीपाड़ा में दोपहर एक बजे होगी। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पेसा कानून के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और आगे की आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।


