रांची | जेएन कॉलेज धुर्वा में मंगलवार का नव नियुक्त प्रिंसिपल डॉ. एस नेहार ने प्रभार संभाल लिया है। वहीं निवर्तमान प्रिंसिपल डॉ. अबरार अहमद कॉलेज से विरमित हो गए हैं। उन्हें पीजी मैथ विभाग का एचओडी बनाया गया है। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों ने डॉ. नेहार का स्वागत और डॉ. अबरार को फेयरवेल दिया। इस अवसर पर मुख्य रुप से डॉ. जगदीश लोहरा, डॉ. प्रमोद, डॉ. पुष्कर, डॉ. एके पांडेय, डॉ. विद्यानंद समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी थे।


