बड़गाईं अंचल में पंजी-टू में छेड़छाड़ की शिकायत, प्राथमिकी का निर्देश

रांची | बड़गाईं अंचल में कर्मचारियों की मिलीभगत से पंजी-टू में छेड़छाड़ करके रैयत का नाम बदलने का मामला सामने आया है। ठाकुर जयेन्द्रनाथ शाहदेव ने इसकी शिकायत मंगलवार को डीसी के जनता दरबार में की। कागजात देखने के बाद डीसी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में भी जमीन से संबंधित दर्जनों शिकायतें आईं। खलारी अंचल के विश्रामपुर में जमीन अधिग्रहण के बाद वर्तमान को छोड़ पूर्व के रैयतों द्वारा सीसीएल से नौकरी प्राप्त करने की शिकायत आई। डीसी ने संबंधित अंचल के कर्मचारी को मामले का समाधान करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *