विधायक सरयू राय के खिलाफ दर्ज मामले में अगली सुनवाई 25 को

रांची | पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में अगली उपस्थिति की तारीख 25 फरवरी निर्धारित की गई है। मामले में मंगलवार को एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई की तारीख सूचीबद्ध थी। लेकिन, सरयू राय की ओर से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। मामले में सरयू राय के खिलाफ समन जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 25 फरवरी निर्धारित की है। मालूम हो कि सरयू राय के खिलाफ विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में भादवि की 5 धाराएं और गोपनीय दस्तावेज का लीक करने के तीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि सरयू राय ने इसी दस्तावेज को हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को कोरोना काल में किए गए राशि के उपयोग की जानकारी दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *